Sarkari Answer Key 2026: Official Response Sheet और Score Calculation की पूरी जानकारी
Sarkari Students के इस सेक्शन में आपको सभी सरकारी परीक्षाओं की Official Answer Keys और Response Sheets की जानकारी मिलती है। एग्जाम देने के बाद हर स्टूडेंट के मन में एक ही सवाल होता है—"मेरे कितने सवाल सही हुए?" हमारी टीम सुनिश्चित करती है कि एग्जाम खत्म होने के कुछ ही दिनों के भीतर आपको Direct Download Link मिल जाए ताकि आप अपना संभावित स्कोर (Expected Score) चेक कर सकें।
Official Answer Key कैसे डाउनलोड करें और अपना Score कैसे चेक करें?
ज्यादातर Exams (जैसे SSC, RRB, या State Exams) के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होते हैं:
- सबसे पहले हमारी लिस्ट में अपनी संबंधित परीक्षा के Answer Key Link पर क्लिक करें।
- click the link download the answer key. it redirect to the official page.
- अपना Roll Number और Password/DOB एंटर करके लॉगिन करें।
- 'Candidate Response' या 'Answer Key' टैब पर क्लिक करके अपनी शीट डाउनलोड करें।
- Marking Scheme के अनुसार अपने सही और गलत उत्तरों को गिनें। (उदाहरण: अगर 1/4 negative marking है, तो हर 4 गलत जवाब पर 1 नंबर कम करें)।
Objection Window: गलत उत्तरों को चुनौती (Challenge) कैसे दें?
कभी-कभी Official Answer Key में भी कुछ सवाल या जवाब गलत हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में Recruitment Boards आपको Objection दर्ज करने का मौका देते हैं:
- Time Limit: ऑब्जेक्शन विंडो आमतौर पर केवल 3 से 5 दिनों के लिए खुलती है, इसलिए आपको जल्दी एक्शन लेना होगा।
- Challenge Fee: हर सवाल को चैलेंज करने के लिए बोर्ड अक्सर ₹50 से ₹100 की फीस मांगता है।
- Proof Required: आपत्ति दर्ज करते समय आपको किसी standard book या official source का रेफरेंस (Proof) देना होता है।
- अगर आपकी आपत्ति सही पाई जाती है, तो Final Answer Key में उसे सुधार दिया जाता है और आपकी फीस रिफंड कर दी जाती है।
Answer Key के बाद अगला स्टेप क्या होता है?
Answer Key आने के कुछ हफ्तों बाद Sarkari Result घोषित किया जाता है। आंसर की से मिले अंकों के आधार पर आप अपनी परीक्षा के Expected Cut-off का अंदाज़ा लगा सकते हैं। यदि आपका स्कोर कट-ऑफ के करीब है, तो आपको बिना समय गंवाए अगले स्टेज (जैसे Physical, Interview, या Mains Exam) की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।